रांची, अप्रैल 23 -- रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में संत अलोइस उच्च विद्यालय, रांची के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। छात्र सन्नी कुमार वर्मा ने 99.60% अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान (स्टेट टॉपर) हासिल कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाध्यापक ब्रदर अलफोंस व प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। टॉप-3सन्नी कुमार वर्मा: 99.60%तनिष्क कुमार तिवारी: 97.80%रबिन्द्र कुमार: 97.60% यह भी पढ़ें- प्रेमचंद हाई स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र सफल यह भी पढ़ें- संत मागर्रेट गर्ल्स हाई स्कूल में रिया बनीं स्कूल टॉपर यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद के 10-10 टॉपर्स; जानें कि...