संत अन्ना विद्यालय कुरपनिया के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
बोकारो, अगस्त 13 -- जरीडीह बाजार। सीपीएस फाउंडेशन की ओर से आयोजित उच्च स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में संत अन्ना विद्यालय, कुरपनिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के रेडिएशन ब्लू टावर में किया गया था। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में संत अन्ना विद्यालय, कुरपनिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहां पर सांसद डॉ संघमित्रा मौर्या ने सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सीपीएस फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय को पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान ओलंपियाड में जीजीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.