सिमडेगा, जुलाई 1 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत अन्ना बालिका मवि में अभिभावक-शिक्षक बैठक चार जुलाई को दिन के दस बजे से आयोजित की गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा उनके समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर रेशमा डुंगडुंग ने सभी अभिभावकों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और विद्यालय की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...