सिमडेगा, अप्रैल 27 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत अन्ना बालिका मवि द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर रेशमा डुंगडुंग के नेतृत्व में कुल 74 छात्राओं ने भ्रमण में भाग लिया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को गुमला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा कराया गया। इनमें नवरत्न गढ़, सिसई, संत पात्रिक गिरजाघर गुमला तथा एराउस गुमला एग्रो पार्क सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल थे।इस अवसर पर छात्राओं को इन स्थलों के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और स्थानीय विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर रेशमा डुंगडुंग ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया को समझने का अवसर मिलता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.