रांची, अप्रैल 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय की 50 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न गोल्डन जुबली (स्वर्ण जयंती) के रूप में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, झारखंड की कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विद्यालय के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, 50 वर्षों के इस लंबे और गौरवशाली सफर को केवल एक दिन के उत्सव में समेटना संभव नहीं है, लेकिन इस उपलब्धि पर आनंद मनाना और गौरवान्वित होना सर्वथा उचित है।रांची येसु धर्मसंघ के प्रोविंशियल फादर अजित कुमार खेस ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में असफलताओं से हिम्मत हारे बिना निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। वहीं, महाधर्माध्यक्ष विंसें...