रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत अन्ना धर्मसंघ की 19 धर्मबहनों ने सोमवार को प्रथम व्रत धारण किया। धार्मिक आयोजन संत अन्ना जेनेरालेट सभागार, लोवाडीह में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रोविंस से आईं धर्मबहनों ने अपनी मन्नतें ग्रहण कीं। इनमें मध्यप्रदेश प्रोविंस की आठ, गुमला प्रोविंस से एक, रांची प्रोविंस से आठ और जलपाईगुड़ी प्रोविंस की दो धर्मबहनें शामिल थीं। मुख्य अनुष्ठानकर्ता हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो रहे। इस अवसर पर विशु आइंद, फादर विकास बाड़ा, सुपीरियर जेनरल सिस्टर लिली ग्रेस तोपनो, सलाहकारिणी सिस्टर मेरी पुष्पा तिर्की, सिस्टर मेरी कुसूम तिर्की, सिस्टर अनिमा डांग, सिस्टर सुजाता कुजूर, सिस्टर रोशलिन मल्लिका एक्का सहित धर्मसंघ और समुदाय के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...