वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कैंपस में मंगलवार को 'हिन्दुस्तान' की ओर से पौधरोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाया गया। परिसर में 501 पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट आरएस बालापुरकर समेत शिक्षकों, विद्यार्थियों ने पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बूंद बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने की जरूरत है। अध्यक्षता संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन राहुल सिंह एवं निदेशक वंदना सिंह ने की। राहुल सिंह ने कहा कि जल संकट और पर्यावरण असंतुलन सबसे बड़ी चुनौती है। जिससे निपटने के लिए छात्र शक्ति का आगे आना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने रोपे पौधे सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने 'हिन...