अररिया, मई 19 -- अररिया, निज प्रतिनिधि महान संत सद्गुरु महर्षि मेहीं परमहंस जी महाराज के महा परिनिर्वाण दिवस पर शहर के काली बाजार स्थित सत्संग मंदिर में सप्ताह ध्यान साधना शिविर सह सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया। इस मौके पर आयोजित सत्संग में समिति के अध्यक्ष श्याम लाल यादव ने अपने प्रवचन में कहा कि संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए लगा दिया। स्तुति, विनती के साथ रामचरित मानस पाठ के बाद प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि संत सद्गुरु के बताए मार्गो पर चलने से न सिर्फ मानव का कल्याण होता है बल्कि उन्हें इहलोक और परलोक दोनों जगह पर शांति मिलती है।मनुष्यों को परमात्मा की खोज में बाहर भटकने की जरूरत नहीं है। परमात्मा की प्राप्ति लिए मनुष्यों को अपने भीतर ही खोज करनी...