मुरादाबाद, जुलाई 13 -- थाना क्षेत्र के गांव जालपुर में कार बैक करने के विवाद में फर्मकर्मी संतोष सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नीटू को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। शुक्रवार रात गांव जालपुर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान कार बैक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लकी, नीटू, मित्रपाल और कपिल ने संतोष सिंह पर पाइप और ईंट से हमला कर दिया। और उसको मरणसन्न हालत में छोड़कर भाग गए। परिजन को बाद में संतोष गंभीर हालत में गन्ने के खेत मिला, जिसकी अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई मनीष कुमार की तहरीर पर भगतपुर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुक...