गुमला, मार्च 13 -- भरनो। थाना में गुरुवार रात करीब 8.30 बजे नव पदस्थापित थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण के बाद उन्होने कहा कि थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और आम जनता के सहयोग से शांति व कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वे इससे पहले सिसई थाना प्रभारी रह चुके हैं। कंचन प्रजापति का तबादला पुलिस केंद्र गुमला कर दिया गया है। मौके पर थाना के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...