संतोष सिंह बने अकबरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक
अंबेडकर नगर, जून 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है। निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को अकबरपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर श्रीनिवास पाण्डेय को कोतवाली भीटी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक जहांगीरगंज संतोष कुमार सिंह को अकबरपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भीटी वीरेंद्र बहादुर सिंह का स्थानांतरण इसी पद पर कोतवाली आलापुर में किया गया है। जबकि थानाध्यक्ष आलापुर उपनिरीक्षक रितेश कुमार पाण्डेय को थानाध्यक्ष जहांगीरगंज नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- अम्बेडकरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, चार थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.