धनबाद, अक्टूबर 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष सिंह बने रहेंगे। शनिवार को झारखंड के सभी जिले के अध्यक्षों की घोषणा पार्टी की ओर से की गई। धनबाद जिला कांग्रेस का अध्यक्ष पुन: संतोष सिंह को बनाया गया है। झारखंड में पांच-छह जिले ही ऐसे हैं, जहां जिलाध्यक्ष को दोबारा मौका दिया गया है। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर संतोष सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जिले के एक एक कार्यकर्ताओं की अपेखाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। कांग्रेस को जनता की आवाज बनाने एवं संगठन को सशक्त करने का काम करूंगा। संतोष सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, योगेंद्र सिंह योगी आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.