वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (एडीटीओआई) के उत्तर प्रदेश चैप्टर का द्विवार्षिक चुनाव गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कार्यालय में हुआ। इसमें बनारस के संतोष सिंह चैप्टर चेयरमैन चुने गये हैं। वहीं नीरज नियोटिया सचिव तथा अनामिका मिश्रा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं। संतोष सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास तथा प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संस्था सक्रिय रूप से कार्य करेगी। नीरज नियोटिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जिससे प्रयागराज, अयोध्या एवं बौद्ध पर्यटन क्षेत्र से जुड़े पर्यटन व्यवसायियों को जोड़ा जा सके।इस यह भी पढ़ें- पर्यटन की सभी परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी...