शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा संगठन द्वारा संतोष कुमार माली को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाज हित में बेहतर कार्य किए जाएंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष कुमार माली ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...