गुमला, दिसम्बर 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चल रहे स्व.मनरखन गोप स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दर्शकों को आधा दर्जन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 10 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रविवार को संतोष ब्रदर्स,एकलव्य छात्रावास सिसई और जूनियर एफसी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला सामान्य शाखा प्रभारी सह घाघरा सीओ सुशील खाखा का आयोजन समिति ने स्वागत किया। खिलाड़ियों के साथ मैदान में दिखे मजिस्ट्रेट खाखा ने पूरे उत्साह के साथ फुटबॉल की किक कर मुकाबले का शुभारंभ किया। रविवार के दिन स्टेडियम में दर्शकों की अच्छी भीड़ रही। टूर्नामेंट में सोमवार को गुमला, घाघरा, बांसडीह, सुमित ब्रदर्स रानी खटंगा सहित छह मुकाबले खेले जाएंगे। इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.