महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने नौतनवा नगर कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक के दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतोष अग्रहरि को नगर अध्यक्ष चुना, जबकि किशोर मद्धेशिया को महामंत्री मनोनीत किया गया।प्रतिनिधिमंडल के सभी पदाधिकारियों का व्यापारियों ने स्वागत किया। मनोनीत नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों के हितों में काम होगा। व्यापारियों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन हर समय व्यापारियों के लिए खड़ा मिलेगा।बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं और संगठन की भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए व्यापारियों के हित व एकजुटता पर काम करने पर जोर दिया गया। संगठन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकारिणी गठन कि...