खगडि़या, अगस्त 5 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थाना क्षेत्र के संतोष पुल के पास बुधवार की सुबह ट्रक के उपचालक ने चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के बेलभद्र गांव निवासी मुकेश दास के रूप में हुई है। घायल मुकेश दास ने बताया कि वह दरभंगा से ट्रक लेकर खगड़िया आ रहे थे। रास्ते में उन्हें नींद आने लगी। जिसके बाद उन्होंने उपचालक को ट्रक चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान उपचालक ने लोहे के रॉड से उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन और नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की ...