संतोष नगर में अवैध कब्जों को गिराया
फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बुधवार को संतोष नगर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई 50 से 60 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और संपदा विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। संतोष नगर में लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर लोग रह रहे थे। एचएसवीपी की ओर से मंगलवार को क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को जमीन संबंधी जरूरी दस्तावेज दिखाने और अवैध कब्जे स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि अधिकांश लोग जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद विभाग ने बुधवार सुबह तोड़फोड़ अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान कई झुग्गियों को हटाया गया। कुछ लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.