आरा, अक्टूबर 5 -- पीरो, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से पार्टी के समर्पित और जुझारू नेता संतोष सिंह चंद्रवंशी को पुनः बिहार प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पुनः मनोनयन की खबर मिलते ही पीरो क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी छा गई। साथ ही कहा कि संतोष सिंह चंद्रवंशी के उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों, अटूट निष्ठा और निरंतर सक्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर दोबारा विश्वास जताया है। यह निर्णय उनके प्रति सम्मान दर्शाता है और पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गर्व एवं उत्साह का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संतोष सिंह चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...