संतोष कुमार राय बने प्रयागराज नए डीआईओएस
प्रयागराज, मई 31 -- उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 की ओर से जारी अलग-अलग कार्यालय ज्ञापनों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कानपुर नगर संतोष कुमार राय का स्थानांतरण कर उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान में पीएन सिंह डीआईओएस हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया स्कंद शुक्ल को पदोन्नत कर अपर सचिव (पाठ्य पुस्तक), माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ऐक्शन में, कई विभागों में ताबड़तोड़ तबादले; 30 BSA, 5 CMO के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.