संतोष कुमार जिज्ञासु बने जिलाध्यक्ष, पार्टी कार्यालय पर स्वागत
गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती ने संतोष कुमार जिज्ञासु को गोरखपुर का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। तुर्कमानपुर स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। संतोष कुमार जिज्ञासु को दूसरी बार गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य सर्वसमाज को जोड़कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे तथा बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।स्वागत समारोह के बाद पार्टी पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.