गंगापार, अगस्त 23 -- श्रृंग्वेरपुर विकासखंड के इब्राहिमपुर रेरुआ गांव निवासी संतोष कुमार यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जारी चयन सूची में उनका चयन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ है। संतोष कुमार यादव के पिता देशराज यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता सावित्री देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, क्षेत्र के लोगों, जीडीसीपी इंटर कॉलेज बिछिया के प्रधानाचार्य संजीव त्रिपाठी और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...