रांची, मई 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सकल जैन समाज, खूंटी द्वारा सोमवार को स्थानीय जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जैन संतों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में मौन जुलूस निकाला और उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा। यह कदम जिनशासन एवं अहिंसा धर्म के प्रहरियों, परम पूज्य आर्यिका 105 श्री विनयमति माता जी एवं परम पूज्य आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी की हत्या के विरोध में और देश भर में 'संत सुरक्षा नीति' लागू करने की मांग को लेकर उठाया गया है। समाज के सभी प्रबुद्ध पुरुष, महिला एवं युवा स्थानीय श्री दिगंबर जैन मंदिर से मौन धारण कर अनुशासित तरीके से उपायुक्त कार्यालय के लिए रवाना हुए। जुलूस में शामिल पुरुष श्वेत वस्त्र धारण किए हुए थे, जो शांति और अहिंसा का संदेश दे रहा था。 यह भी पढ़ें- दो जैन साध्वियों की हादसे में मौत, वि...