संतों ने स्वामी वेद भारती को किया याद
रिषिकेष, जुलाई 14 -- ऋषिकेश, संवाददाता। हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम के शिष्य एवं ध्यान मंदिरम ट्रस्ट के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज का 11वां महासमाधि वार्षिक समारोह मनाया गया। जिसमें संतों, शिष्यों, अनुयायियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को वीरभद्र स्थित स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मलीन स्वामी वेद भारती महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में गुरु पूजन, श्रद्धांजलि सभा एवं संत समागम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम के प्रमुख स्वामी ऋतवान भारती ने ध्यान मंदिरम ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.