हरिद्वार, अप्रैल 20 -- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने हरिद्वार पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति महाराज का निरंजनी अखाड़े में भव्य स्वागत किया। महामंडलेश्वर स्वामी निरंजन ज्योति ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाला कुंभ दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। कुंभ मेले में सभी अखाड़े और संत समाज मिलकर पूरे विश्व को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मदरसों में उत्तराखं...