इंदौर, सितम्बर 11 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस ने जैन मुनियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करके सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में गुरुवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 63 वर्षीय अरविंद जैन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं बताई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की ओर से जैन मुनियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक और उल-जुलूल टिप्पणियां की जा रही थीं और इस समुदाय के एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जब इन आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विरोध जताते हुए आरोपी को फोन किया, और उससे इस तरह की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.