हरिद्वार, जून 20 -- हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन और संत समाज के बीच लगातार संवाद जारी है। मेला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख संतों, महामंडलेश्वरों और महंतों से मुलाकात कर आयोजन संबंधी सुझाव प्राप्त किए। संतों ने अमृत स्नान, पेशवाई, आवासीय व्यवस्थाएं, यातायात, सड़क-पुल निर्माण, घाटों की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संत समाज ने कहा कि कुंभ की आध्यात्मिक गरिमा और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का बेहतर समन्वय किया जाना चाहिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित अनुभव मिल सके। अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने प्रारंभिक चरण से ही सुझाव लेने की राज्य सरकार की पहल की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...