दुमका, मार्च 14 -- दुमका। शहर के बड़ा बांध परिसर में चल रहे श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के अंतर्गत शुक्रवार को गुरु दीक्षा का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और अभूतपूर्व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचंद्रचार्य (परमहंस स्वामी आगमानंद) एवं अनिरुद्ध आचार्य के पावन सानिध्य में उपस्थित विशाल जनसमूह को गुरु मंत्र और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महाराज ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना जीवन की सार्थकता अधूरी है। मंत्र दीक्षा के साथ उन्होंने नए शिष्यों को सदाचार, सेवा और अटूट भक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। सुबह से ही गुरु दीक्षा के लिए भक्तों की भारी संख्या उमड़ पड़ी थी। दूर-दराज के क्षेत्रों से...