मथुरा, सितम्बर 1 -- वृंदावन, मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर निर्माण के लिए जारी अदालती लड़ाई के बीच हिंदूवादी संगठनों द्वारा संतों के सान्निध्य में शिला पूजन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को प्राचीन सिद्ध भजन स्थली सुदामा कुटी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रजत शिला पूजन किया गया। रजत शिला पूजन के उपरांत नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित हुआ है, उसी प्रकार मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के निर्माण की उनकी कामना है। उन्होंने रजत शिला पूजन को एक धार्मिक और सांस्कृतिक अभियान बताते हुए कहा कि यह शिला भविष्य में प्रस्तावित मंदिर निर्माण में उपयोग किए जाने के उद्देश्य से पूजित की गई है।दिनेश यह भी पढ़ें- Auraiya News: पांडरीधाम मंदिर में...