वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ पहुंचे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से उन्होंने आशीर्वाद लिया। साथ ही कहा कि कांग्रेस संतों के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी संतों के सम्मान और सनातन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की सरकार सुनियोजित साजिश के तहत शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। सनातन धर्म में शंकराचार्य भगवान के स्वरूप हैं। काशीवासी और कांग्रेसजन उनके साथ डटकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि काशी सदियों से संत परंपरा की पवित्र भूमि रही है, जहां संतों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर तथ्य और प्रमाण के साथ जनता के बीच सच्चाई रखेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.