संतों के बताए मार्गों पर चलने का करें प्रयास: गुरुसेवी भगीरथ दास
भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से रविवार को कुप्पाघाट आश्रम में महर्षि मेंहीं परमहंस के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आश्रम में सुबह पुष्पांजलि, भंडारा, सत्संग-प्रवचन आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सत्संग, ध्यानाभ्यास और भंडारे में शामिल हुए। वहीं गुरुसेवी भगीरथ दास ने प्रवचन के दौरान कहा कि संत अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए जीवन जीते हैं। सत्संग से ज्ञान की प्राप्ति होती है और मनुष्य जीवन सफल बन सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बड़े भाग्य से मिलता है, इसलिए समय रहते जीवन को अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए। यह भी पढ़ें- सद्गुरु देह से दूर होकर भी अपने उपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.