रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 25 मई को प्रातः आठ बजे रांची शहर में शांतिपूर्ण मौन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली हाल ही में पैदल विहार कर रहीं आर्यिका माताजी एवं उनके संघ के साथ हुई दुखद घटना के विरोध में और संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है। घटना से संपूर्ण जैन समाज में गहरा दुख, चिंता और आक्रोश व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जैन साधु-संत अहिंसा, संयम एवं त्याग के प्रतीक होते हैं, जो निहत्थे रहकर और पैदल विहार करते हुए दुनिया को मानवता का संदेश देते हैं। ऐसे संतों के साथ बढ़ती दुर्घटनाएं एवं असुरक्षा की घटनाएं अत्यंत गंभीर विषय हैं, जिस पर प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ...