मेरठ, जून 19 -- मेरठ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गुरुवार को मेरठ में राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और दान-चढ़ावे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ट्रस्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि संतों की कमेटी बनाकर जांच होनी चाहिए। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वर्तमान में 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा पर हैं। इसका उद्देश्य गौ-रक्षा और धर्म जागरण करना है। यात्रा के दौरान मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित भड़ाना फार्म हाउस, कमिश्नरी और शास्त्रीनगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। ​शंकराचार्य ने राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित चोरी के प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण औ...