संतों का सानिध्य और महिमा जीवन को देती है सही दिशा : शिवेश त्रिपाठी
जमशेदपुर, मई 24 -- सिदगोड़ा में नौ दिनी श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को शिवेश त्रिपाठी ने मुख्य प्रसंग संत महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य और उनकी महिमा जीवन को सही दिशा देती है। श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मंदिर परिसर में आयोजित कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित हुए। यह महायज्ञ आगामी नौ दिनों तक अनवरत चलेगा, जिसमें प्रत्येक दिन प्रख्यात कथावाचक द्वारा रामायण के अलग-अलग प्रसंगों का सजीव और विस्तार से वर्णन किया जाएगा। इस वृहद धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह के साथ उदय सिंह, सुनील सिंह, राज किशोर प्रसाद, चंद्रशेखर ओझा, संतोष सिंह, राजू नाथ, रजनीश सिंह, सुरेश जी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.