प्रयागराज, अप्रैल 7 -- श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के कीडगंज स्थित परिसर में श्री मिश्री मठ महादेव मंदिर, हरिद्वार के महामंडलेश्वर गुरु करौली शंकर महादेव का आगमन हुआ। अखाड़े के सचिव महंत जगतार मुनि व सचिव महंत देवेंद्र शास्त्री ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि हम सभी संतों का विचार है कि भारत सनातन राष्ट्र बने। इसलिए आम नागरिकों को धर्म को धारण करना सीखना चाहिए और स्वयं के अंदर धारण भी करना चाहिए। स्वागत करने वालों में संतोष अग्रहरि, राजेश केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, सुशील चंद्र गुप्त, संदीप अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.