संतों का जीवन परमार्थ के लिए समर्पित होता है- जगतगुरु स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य
हरिद्वार, जून 29 -- भूपतवाला स्थित आचार्य बेला इंडिया टेंपल में श्री साकेत बिहारी भगवान के त्रिदिवसीय ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के संपन्न होने पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य बेला इंडिया टेंपल के अध्यक्ष जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्यामनारायणाचार्य महाराज एवं संचालन युवराज दामोदराचार्य दिव्यांश वेदांती महाराज ने किया। नागोरिया पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए समर्पित होता है। संत अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्यामनारायणाचार्य महाराज वयोवृद्ध अवस्था में भी अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं, यह संत समाज के लिए गौरव की बात है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.