मथुरा, जनवरी 24 -- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में स्नान को लेकर उत्पन्न विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी समाज में इस मुद्दे को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। गोस्वामी समाज का कहना है कि जब अन्य संतों के वाहन काफिले के साथ प्रयागराज पहुंच सकते हैं, तो शंकराचार्य अपने बटुकों के साथ पालकी के द्वारा स्नान के लिए क्यों नहीं जा सकते थे। इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के समीप एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गोस्वामी समाज ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज जाकर शंकराचार्य से मुलाकात करेगा और उन्हें समर्थन पत्र सौंपेगा। हिमांशु गोस्वामी ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के बटुकों के साथ मारपीट, घसीटने और चोटी खींचने जैसी घटनाएं सनातन धर्म का अपम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.