प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- प्रतापगढ़,वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को प्रदेश सरकार को घेरा। वह शहर के स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में पहुंचे थे। वहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार पवित्र भूमि पर कल्पवास कर रहे एक शंकराचार्य पर अत्याचार कर रही है। एक बाद एक नोटिस भेजकर आवाज को दबाने का काम कर रही है। अगर वह शंकराचार्य नहीं हैं तो बीते महाकुम्भ में उन्हें जमीन सहित सुविधा क्यों दी गई। सरकार संतों का अपमान कर रही है। आरोप लगाया कि वाराणसी की दालमंडी में तोड़फोड़ कर कई मंदिरों का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया। वाराणसी में कई पुराने मंदिरों की तोड़फोड़ का ठीकरा सरकार पर फोड़ा। वाराणसी के घाट पर तोड़फोड़ का जिम्मेदार सरकार को बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.