मथुरा, फरवरी 27 -- छटीकरा मार्ग स्थित कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में विराजित ठा. राधाबिहारी जू महाराज का त्रिदिवसीय पाटोत्सव विविध धार्मिक अनुष्ठानों और संत समागम के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महंत सुंदरदास महाराज ने कहा कि संतों की तपोभूमि में एक शाश्वत तेज विराजित रहता है। जिसके सानिध्य में सामान्य जनों, मुमुक्षुओं और जिज्ञासुओं को योग और आध्यात्म के साथ ही सांसारिक अभिलषित तत्वों की भी प्राप्ति होती है। महंत सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि सांख्य योग आश्रम की महत्ता यहां के तपोनिष्ठ संतों की अक्षुण्ण परंपरा से हैं। आश्रम की अध्यक्षा महामंडलेश्वर राधिका साधिका पुरी जटावाली माताजी ने कहा कि हमारे ठाकुर राधाबिहारी जू महाराज का यह 21वां पाटोत्सव है। इसी भूमि में हमारे गुरुजनों ने वृंदावन बिहारी की उपासना कर आध्यात्म के उच्च शिखरों को अनुसंध...