संतों और भक्तों ने किया सहस्त्र धारा से महारुद्राभिषेक
ललितपुर, अगस्त 24 -- ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर चल रहे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरुद्रमहायज्ञ आयोजन में सावन के अंतिम सोमवार को भोले का सहस्त्र धारा से महारुद्राभिषेक करने के लिए भक्त उमड़ पड़े। चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि शिव की महिला अपरम्पार है। इस धार्मिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेई ने भी प्रतिभाग करके धर्मलाभ लिया। भक्तों ने सहस्त्र धारा से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और उनसे परिवार की बेहतरी के लिए प्रार्थना की। सावन सोमवार को श्रद्धालुओं ने 45 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाए। वहीं प्रात:कालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन हुआ। यह भी पढ़ें- Sambhal News: महारुद्राभिषेक से शिवमय हुआ तहसील परिसर, सावन के अंतिम सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.