प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शोध केंद्र में आयोजित शशि मिश्रा मेमोरियल व्याख्यानमाला में 'विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका' विषय पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता प्रो. अमिता पांडेय ने कहा कि सशक्त महिलाएं ही संतुलित समाज की आधारशिला हैं।संस्थापक कुलाधिपति जेएन मिश्र ने शशि मिश्रा के योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। प्रतिकुलपति डॉ. एस.सी. तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा का अवसर दिया है। इस अवसर पर डॉ. सव्यसाची, डॉ. पूजा तिवारी, डॉ. संतेश्वर कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.