संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का प्रयोग
सिद्धार्थ, मई 20 -- सिद्धार्थनगर। सोहना कृषि विज्ञान केंद्र वरिष्ठ कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध और असंतुलित प्रयोग से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। साथ ही मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। उन्होंने किसानों से जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग की अपील की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने जैव उर्वरकों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इनके प्रयोग से उत्पादन लागत घटती है और फसलों की पैदावार बढ़ती है। साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति और स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। यह भी पढ़ें- रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मृदा की उर्वरता होती है प्रभावित : डा. धमेंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.