रांची, अप्रैल 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, अनगड़ा में बुधवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जीवन का लक्ष्य कैसे प्राप्त करें विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन के उद्देश्य, आत्म-विकास और वैदिक सिद्धांतों की उपयोगिता से अवगत कराया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बीआईटी मेसरा के प्रो. संजय कुमार ने सत्त्व, रजस और तमस के वास्तविक अर्थ को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आंतरिक स्वभाव को पहचानते हुए जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने और उसी के अनुरूप आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सही दिशा और संतुलित दृष्टिकोण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समग्र सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.