संतुलित जनसंख्या ही सशक्त राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है: सचिव प्रियंका कुमारी
रामगढ़, जुलाई 11 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राधा गोविन्द विवि में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना, बढ़ती आबादी , परिवार नियोजन , गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि जनसंख्या दिवस हमें जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूक होने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सतत विकास को बढ़ावा देने का संदेश देता है। सचिव प्रियंका कुमारी ने बताया कि एक शिक्षित परिवार, स्वस्थ समाज और जागरूक नागरिक ही देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विश्व जनसंख्या दिवस पर आइए, मिलकर ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें जहाँ हर व्यक्ति को बेहतर अवसर मिलें। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विश्व जनसंख्या दिवस पर श्री गुरु नानक पब्लिक स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.