मथुरा, अप्रैल 23 -- मथुरा। राया क्षेत्र के ग्राम बाढ़ोंन में गुरुवार को फसल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सभी किसानों को संतुलित खाद प्रयोग एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष वैज्ञानिक डॉ. वाईके शर्मा ने किसानों को पीएम प्रणाम योजना, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल चक्र एवं कृभको जैव उर्वरकों के लाभ व प्रयोग विधि पर विस्तार से जानकारी दी। कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. मनीष चौहान ने कृभको द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा निःशुल्क मृदा परीक्षण और नमूना संग्रह की वैज्ञानिक विधि पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- स्वस्थ मिट्टी, कीट-रोग मुक्त फसल पर दिया गया जोर अंत में क्षेत्रीय अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सभी किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया...