मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को किसानों के हित में फसलों में खाद के संतुलित उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक डॉ. दिव्या कुमारी ने किसानों को संतुलित एवं आवश्यकतानुसार खाद उपयोग करने की सलाह दी। खाद के उपयोग से पहले मिट्टी की जांच जरूर कराएं। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है। डॉ. अर्पिता नालिया ने बताया कि नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश जैसे मुख्य पोषक तत्वों का सही अनुपात में प्रयोग करने से पौधों का समुचित विकास होता है। इस मौके पर कृषि समन्वयक अजय कुमार शांडिल्य, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक निक्की कुमारी, राजेश कुमार, पौध संरक्षण केंद्र प्रभारी सहित अन्य कृषि कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.