पूर्णिया, मई 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड जलालगढ़ के कठैली गांव में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ द्वारा सतत एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 159 पुरुष एवं महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने की। इस अवसर पर पटना से आए पौधा प्रजनन एवं आनुवंशिकी वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार, सस्य वैज्ञानिक डॉ. गौस अली तथा जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरासिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खेती को बढ़ावा देने और फसल चक्र व विविधीकरण अपनाने के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.