गोंडा, मई 24 -- गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में अथरिष्ट फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। किसानों को मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती और फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की सलाह दी गई। गोष्ठी में राम सरन मिश्रा, मनीष तिवारी, पवन तिवारी समेत कई किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...