देवरिया, मई 13 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में "संतुलित उर्वरक प्रबंधन" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ मांधाता सिंह ने बताया कि पौधों को कुल 17 प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिन्हें मुख्य, द्वितीयक और सूक्ष्म पोषक तत्वों की श्रेणियों में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी तत्वों का मिट्टी में संतुलित मात्रा में होना अत्यंत आवश्यक है। असंतुलन की स्थिति में मिट्टी की उर्वरता और फसल उत्पादन दोनों प्रभावित होते हैं, इसलिए समेकित पोषक प्रबंधन अपनाना जरूरी है।

कार्बनिक...