बिजनौर, मई 17 -- भोजपुर ब्लॉक- किरतपुर कृषकों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं हरी खाद पर प्रदर्शन कार्यक्रम आई.आई.एफ.एस.आर मेरठ के वैज्ञानिकों एवं कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित किया गया।रविवार को कार्यक्रम में किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग तकनीक, हरी खाद बुवाई, अजोला उत्पादन एवं उपयोग विधि, मृदा परीक्षण का महत्व तथा खेती में जैव उर्वरकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही हरी खाद के रूप में ढैंचा पर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आई.आई.एफ.एस.आर, मेरठ से डा. जगन सिंह गोरा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुनील कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र नगीना से प्रभारी अधिकारी डा. केके सिंह एवं डा. पिन्टू कुमार मौजूद रहे। प्रगतिशील कृषकों में मुकेश कुमार, नवीन कुमार रहें।

हिंदी हिन्दु...